जमशेदपुर, जुलाई 12 -- जमशेदपुर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी रखा। इसी क्रम में आज 500 पत्र रेल मंत्रालय को भेजे गए। फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने बताया कि पहले चरण में रेल मंत्री को 5,000 पत्र भेजने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि महीनों से टाटानगर स्टेशन पर अधिकांश यात्री ट्रेनें विलंब से आ रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। डीआरएम को पत्राचार के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। फेडरेशन ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे और सख्त आंदोलन किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...