जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। टाटानगर समेत हावड़ा मुंबई मार्ग में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों में आक्रोश भड़क रहा है। लेटलतीफी की शिकायत रोज सोशल मीडिया अकाउंट एक और फेसबुक पर हो रही है लेकिन, लेटलतीफी के मुद्दे पर चक्रधरपुर मंडल और दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने चुप्पी साध लिया है। रविवार को भी हावड़ा से जनशताब्दी एक्सप्रेस और इस्पात एक्सप्रेस 3 से 5 घंटे लेट टाटानगर आने वाली है जबकि बक्सर बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन भी 5 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। वहीं, मुंबई से गीतांजलि कुर्ला से शालीमार और अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस रोज की तरह डेढ़ दो घंटे लेट से टाटानगर पहुंची। बताया जाता है कि ट्रेनों के लेट चलने से यात्रियों की जरूरी कार्य प्रभावित होते हैं और कई बार दूसरे मार्ग की ट्रेन छूट जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.