हापुड़, अप्रैल 18 -- हापुड़ संवाददाता। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद गाजियाबाद से सीतापुर के बीच 14926 करोड़ की लागत से 403 किलोमीटर दोहरी रेल लाइन बनेगी। केंद्रीय कैबिनेट से इसको हरी झंडी मिल गई है। सरकार के इस निर्णय से जनपद के रेल यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। नई रेल लाइन होने के कारण इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़गी, साथ ही यात्रियों का सफर आसान होगा। यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही जनपदवासियों को नए रेलवे स्टेशन की सौगात भी मिलेगी। बताया जा रहा है कि करीब चार साल में यह कार्य पूरा हो जाएगा।रेल यात्रियों का सफर आसान बनाने और ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- यूपी को बड़ी सौगात, 403 KM गाजियाबाद से सीतापुर के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, 6 नए स्टेशन भी रेलवे फाटकों को खत्म ...