जमशेदपुर, जुलाई 11 -- ट्रेनों की पेंट्रीकार में चार साल बाद यात्रियों के लिए खाना-नाश्ता बनने लगा है। गैस की किल्लत के कारण रेलवे ने यह निर्णय लिया है। अभी हीटर पर खाना-नाश्ता बनाया जाएगा। चार वर्ष पूर्व यात्री और ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर पेंट्रीकार में खाना बनाने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद ट्रेनों में बेस किचन से तैयार भोजन पैक कर स्टेशन से पेंट्रीकार में चढ़ाया जाने लगा। ट्रेनों में खाना चढ़ाने के लिए टाटानगर स्टेशन के आसपास आईआरसीटीसी की चार बेस किचन अभी सक्रिय है, जिनसे राजधानी, वंदे भारत, दुरंतो एवं अन्य दो ट्रेनों में खाना-नाश्ता चढ़ता है, लेकिन मार्च में गैस की किल्लत शुरू होने के बाद बेस किचन में एलपीजी की दिक्कत होने लगी। यात्रियों को ट्रेन में समय से खाना-नाश्ता मुहैया कराना जरूरी था। इससे पेंट्रीकार में हीटर पर खाना तैयार ...