नई दिल्ली, अगस्त 13 -- लंबे रेल सफर के दौरान यात्री इस बात को लेकर संतुष्ट रहता है कि असुविधाजनक स्थिति में वह किसी भी समय टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, अब वही टॉयलेट यात्रियों के सफर में परेशानी का सबब बनती जा रही है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में पता चला है कि आधे पैसेंजर टॉयलेट व्यवस्था से खुश नहीं हैं। CAG यानी नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की ताजा रिपोर्ट ने रेलवे की सफाई व्यवस्था, बायो-टॉयलेट के रखरखाव और इसके लिए तय बजटीय फंड के इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार ट्रेन में ऑनबोर्ड सफाई व्यवस्था पर 50 फीसदी यात्रियों ने असंतोष जताया है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधाओं पर रेलवे की लापरवाही भारी पड़ रही है। कैग ने बुधवार को संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में ...