प्रयागराज, अप्रैल 25 -- होमगार्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि वे ट्रेनों की स्पीलर और एसी बोगियों में घुस गए। महाबोधी, कामायनी, चौरीचौरा, कालिंदी और कानपुर इंटरसिटी में उमड़ी भीड़ से जनरल बोगी से लेकर एसी बोगी फुल हो गई। कानपुर स्टेशन से प्रयागराज आने वालों की भीड़ को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। वहीं फतेहपुर मेमू को भी प्रयागराज जंक्शन तक चलाया गया। बस अड्डे से बसों ने अतिरिक्त फेरे लगाए। रोहन कुमार ने शनिवार को एक्स पर रेलमंत्री को मैसेज करके शिकायत दर्ज कराई। बताया कि कामायनी एक्सप्रेस से उसकी बहन सफर कर रही थी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा: सेंट्रल पर परीक्षार्थियों का रेला, चार स्पेशल ट्रेनें चलाईं एसी बोगी में अभ्यर्थी चढ़ गए हैं जिससे आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। इसी तरह शिवकुमार ने श...