वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। गोरखपुर जंक्शन पर निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों की शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट अवधि बढ़ा दी गई है। एनई रेलवे (वाराणसी मंडल) के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 14 मई को दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी मऊ जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन 16 मई तक मऊ से रवाना होगी। गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 30 अप्रैल तक वाराणसी सिटी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस एक मई तक वाराणसी सिटी स्टेशन से चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 मई तक बढ़नी तक चलेगी। गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 17 मई तक बढ़नी से रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...