गया, मई 7 -- पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह ने ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु परिचालन को रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को लगातार चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। गुरुवार को उन्होंने अपने जोनल अधिकारियों की टीम के साथ पटना-गया और गया-धनबाद रेलखंड का विंडो निरीक्षण कर ट्रैक, स्टेशन और सिग्नलिंग सिस्टम की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रेल सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और हर स्तर पर सतर्क निगरानी जरूरी है। जीएम ने अपने जोनल अधिकारियों की टीम के साथ रेल ट्रैक, सिग्नलिंग व्यवस्था और स्टेशन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक मेंटेनेंस, संरक्षा कार्य और परिचालन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के सुरक्षित संचालन क...