लखनऊ, जनवरी 21 -- लखनऊ। रेलवे प्रशासन ने गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन के प्रावधान के लिए पूर्व में जारी ट्रेनों का निरस्तीकरण रद्द कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व अधिसूचित प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, रि-शिड्यूलिंग एवं शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन को स्थगित कर दिया गया है। गाड़ियों का संचालन पूर्ववत बहाल कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...