ट्रेनों का अनरिजर्व्ड टिकट सिस्टम बदलेगा, काउंटरों पर दोगुनी होगी रफ्तार; 7 सेकेंड में होगा काम
आशीष श्रीवास्तव, जून 9 -- Train Ticket News : ट्रेनों के आरक्षित के बाद जल्द ही अनारक्षित टिकट सिस्टम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। काउंटरों पर दोगुनी रफ्तार से टिकटों की बुकिंग हो सकेगी और महज सात सेकंड में टिकट यात्री के हाथ में होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के अपने तीनों मण्डलों को इस सम्बंध में निर्देश जारी कर दिया है। जल्द सभी अनारक्षित टिकट खिड़कियों पर लगे कम्यूटर सिस्टम को अपग्रेड कर दिया जाएगा। ट्रायल के लिए कुछ सिस्टम को अपग्रेड कर भी दिया गया है। अभी जहां एक टिकट की बुकिंग में 13 से 15 सेकंड का समय लगता है, नए सिस्टम में घटकर 6 से 7 सेकंड पर आ जाएगा।45 प्रतिशत टिकट काउंटर 55 % एटीवीएम से वर्तमान में गोरखपुर जंक्शन से रोजाना औसतन 18 से 19 हजार जनरल टिकटों की बुकिंग होती है। इसमें 55 फीसदी एटीवीएम (आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से जबकि 45...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.