जमशेदपुर, जून 28 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर टाटानगर स्टेशन पर एनसीसी कैडेट रविवार सुबह से सक्रिय हो गए। टाटानगर स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर घूम कर एनसीसी के कैडेट जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को गोलियां की खुराक पिला रहे हैं। इधर, रेलवे सिविल डिफेंस द्वारा भी टाटानगर रेलवे अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. पाली टारगेन के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान को लेकर शिविर लगाया गया है। रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि, रेलवे के साउथ सेटलमेंट, ट्रैफिक, गोलपहाड़ी, खासमहल, बागबेड़ा एवं अन्य कॉलनीयो में सोमवार और मंगलवार को घर- घर जाकर पोलियों ड्राप पिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मझगांव में 10,787 बच्चे पीएंगे पोलियो की दो बूंद दवा यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 269 बूथों पर पिलाई गई द...