हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। होली पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की ट्रेनों में भीड़ उमड़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)ने तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी की घटनाओं से बचने, पायदान पर यात्रा न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। पूर्वांचल और बिहार क्षेत्र के लोग जनपद के साथ साथ एनसीआर क्षेत्र में नौकरी करते हैं। होली पर्व में दूरदराज रहने वाले लोग अपने घर जाकर परिवार के साथ पर्व मनाएंगे, इसके लिए ट्रेनों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो स्पेशल ट्रेनों को ठहराव दिया गया है। आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। ट्रेनों में आरपीएफ कर्मी यात्रियों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.