मधुबनी, मार्च 6 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जयनगर रेलखंड पर ट्रेनों और बसों में भीड़ कम नहीं हो रही है। होली बाद काम पर लौटने वालों की दो दिनों से भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में भीड़ का हाल ये है कि तत्काल टिकट के लिए मारामारी जैसी स्थिति है। जयनगर रेलखंड पर पांच होली स्पेशल ट्रेन के बावजूद भीड़ में कमी नहीं आ रही है। दिल्ली, मुंबई, टाटा, रांची व कोलकाता जानेवाली ट्रेनों में अधिक भीड़ देखी जा रही है। जयनगर से नई दिल्ली जानेवाली 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में 31 मार्च तक स्लीपर क्लास में वेटिंग है। जयनगर से आनंद विहार जानेवाली 12435 गरीब रथ एक्सप्रेस में 23 मार्च तक वेटिंग है। जयनगर पटना 15527 इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी चेयर कार एवं थ्री एसी में11 मार्च तक वेटिंग है। जयनगर से अमृतसर जानेवाली 04651 हमसफर क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर क्लास मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.