बेगुसराय, सितम्बर 22 -- बरौनी, निज संवाददाता। एनआई कार्य को लेकर यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दरभंगा-पटना कमला गंगा इंटरसिटी व सहरसा-पटना इंटरसिटी रद्द रही। बरौनी-पटना पैसेंजर बरौनी जंक्शन के बजाय विद्यापति नगर स्टेशन से खुली। कटिहार-पटना इंटरसिटी बरौनी जंक्शन तक ही रही। इसके अलावा डिब्रूगढ़-राजेंद्र नगर परिवर्तित रूट वाया बछवाड़ा, पटोरी होकर चली। राज्यरानी एक्सप्रेस सोनपुर स्टेशन तक ही चली। ऐसी स्थिति आगामी 4 अक्टूबर तक बनी रहेगी। इससे उक्त रुट में सफर करने वाले यात्रियों को कितनी कठिनाई झेलनी पड़ रही है, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- इंटरसिटी आज से रहेगी रद्द व राज्यरानी डायवर्टसहरसा, यह भी पढ़ें- राजेंद्र पुल पर प्री-एनआई कार्य को लेकर दूसरे दिन 12 ट्रेनें रही रद्द, 17 ट्रेनें डायव...