फतेहपुर, फरवरी 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। होली के त्योहार पर प्रवासियों को घर वापसी करने में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। दरअसल होली के त्योहार पर बड़ी संख्या में घर वापसी करने वालों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे उनको जनरल में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। त्योहार के मद्देनजर ट्रेनों में खासी भीड़ हो चुकी है। होली के त्योहार को अपनों के साथ मनाने का सपना संजोए परदेशी बाबुओं की घर वापसी हो रही है। लेकिन घर वापसी करना उनके लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम साबित नहीं हो रहा। कारण है दिल्ली, मुम्बई, सूरत, अहमदाबाद, पंजाब आदि से आने वाली ट्रेनों की सीटों का फुल हो जाना। ऐसे में परदेशी बाबुओं को जनरल कोच में ही यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। आलम यह है कि उक्त स्थानों से आने वाली ट्रेनों से 150 से लेकर दो सौ तक की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.