वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 18 -- समर सीजन में दून आने और यहां से जाने वाली ट्रेनें पैक होने लगी है। कुंभ, उपासना, लिंक, जनता और राप्तीगंगा जैसी प्रमुख ट्रेनों की कुछ श्रेणियों में सीटें फुल हो चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यात्रियों की इसी बढ़ती मुसीबत को देखते हुए अब समर स्पेशल ट्रेनों से राहत की उम्मीद जगी है। रेलवे ने देहरादून और आसपास के स्टेशनों से यात्रियों के लिए विशेष योजना तैयार की है, जिसके तहत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जानी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक मुरादबाद मंडल में 48 समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है। इसमें उत्तराखंड के लिए राहत की बात यह है कि 6 ट्रेनें ऋषिकेश और हरिद्वार से संचालित की जाएंगी। ये ट्रेनें उदयपुर, दुर्ग, यशवंतपुर और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए चलेंगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.