प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- प्रतापगढ़। जिले में एसओ उदयपुर के रूप में तैनात ट्रेनी आईपीएस मोहम्मद आफताब आलम को ट्रेनिंग की अवधि पूरी होने पर शनिवार को विदाई दी गई। पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहनाया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, पश्चिमी बृजेंद्र राय, सीओ प्रशांतराज हुड्डा, शिवनारायण वैश्य, विनय प्रभाकर साहनी, आशुतोष मिश्र, अनिल राय, आरआई राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...