बरेली, सितम्बर 26 -- बरेली। डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ से आए सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा के 47 ट्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को भारी बारिश के बीच भी बरेली का भ्रमण किया। लाइजन ऑफिसर डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि ट्रेनी अधिकारियों ने पहले दिन जिला उद्योग केंद्र में ओडीओपी योजना के तहत जरी-जरदोजी और हैंडीक्राफ्ट को देखा। दूसरे दिन भारी बारिश के बीच आईवीआरआई का भ्रमण किया।विकास भ‌वन की विजिट कर विकास विभाग के अधिकारियों से योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की।शाम को डीएम से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: विकसित ग्राम पंचायत योजना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...