गुमला, मई 26 -- रायडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड के केमटे पंचायत की दो महिला वार्ड सदस्य साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने पंचायती राज विभाग से ट्रेनिंग की रुकी हुई राशि दिलाने का झांसा देकर उनके बैंक खातों से हजारों रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद दोनों महिलाएं काफी परेशान और हताश हैं।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे केमटे पंचायत की वार्ड सदस्य राधा देवी और प्रभा देवी के मोबाइल पर साइबर अपराधियों का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पंचायती राज विभाग का कर्मी बताते हुए कहा कि उनका ट्रेनिंग का पैसा रुका हुआ है। इसके बाद ठग ने दोनों महिलाओं के मोबाइल पर एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने को कहा।

ठगी का अनुभव ग्रामीण और सामान्य जानकारी रखने वाली दोनों महिलाएं साइबर ठग की बातों में आ गईं और भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया। लिं...