बरेली, अप्रैल 26 -- ट्रेनिंग पूरी करके 1183 रिक्रूट्स पुलिस बल में हुए शामिल बरेली, मुख्य संवाददाता। पुलिस लाइन और नकटिया स्थित पीएसी आठवीं वाहिनी के ग्राउंड पर रविवार सुबह आयोजित पासिंग आउट परेड सकुशल संपन्न हो गई। प्रशिक्षण पूरा कर कुल 1183 रिक्रूट्स अब औपचारिक रूप से पुलिस विभाग का हिस्सा बन गए। दोनों स्थलों पर सुबह आठ बजे शुरू हुए कार्यक्रम में रिक्रूट्स ने शानदार परेड प्रस्तुत कर अनुशासन, दक्षता और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर 783 महिला रिक्रूट्स ने एकसाथ कदमताल कर परेड की सलामी दी। कार्यक्रम में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के तहत प्रशिक्षण प्राप्त आरक्षियों की पॉसिंग आउट परेड रविवार सुबह 8.30 बजे से होगी। पुलिस लाइन, रामनगर एवं भुल्लनपुर पीएसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.