फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रजलामई में चल रहे तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस दौरान माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्राचार्य ने प्रमाण पत्र बांटे। डायट रजलामई में माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षकों का तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण शिविर चल रहा था। इसमें 90 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुपम अवस्थी ने मास्टर ट्रेनर अवधेश यादव, रजनीश शिवा, कमलेश कुमार सरोज के अलावा प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र बांटे। प्राचार्य ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित तकनीकी एवं व्यवहारिक शिक्षा के संबंध में शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर संदीप कुमार, अखिलेश पांडेय, संजी...