चतरा, दिसम्बर 29 -- चतरा, संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को नये वर्ष के उपलक्ष्य में सभी ग्राउंड के धावक, ट्रेनर एवं गणमान्य लोगों के द्वारा वन भोज कायक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इस पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन अध्यक्ष कुंदन यादव की अध्यक्षता में संचालित हुई। वनभोज के पूर्व 100 मीटर का रेस, 200 मीटर का रेस, 400 मीटर का रेस, रस्सी खींच प्रतियोगिता, जलेबी दौड़ प्रतियोगिता, बोरा दौड़ प्रतियोगिता, रिले दौड़ प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगितायें कराई गयी। जिसमें बड़ी संख्या में युवक, युवतियों ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अध्यक्ष कुंदन यादव के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष छोटू यादव, एमएससी एकेडमी के प्रकाश कुमार,...