झांसी, सितम्बर 26 -- झांसी,संवाददाता। ट्रेड शो में बुंदेलखंड के स्टार्टअप जलवा दिखा रहे है। ग्रेटर नोएडा में शुरू हुए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर में पंजीकृत स्टार्टअप हुनर का कई को कायल कर चुके। नीलम सारंगी और राशि दुबे के स्टार्टअप को ट्रेड शो में स्टार्टअप कैटेगरी में स्थान प्रदान किया गया है। ट्रेड शो की शुरुआत 25 सितम्बर को हुई है और इसका समापन 29 सितंबर को होगा। नीलम सारंगी का स्टार्टअप बेकार को आकार नाम से पंजीकृत है। इस स्टार्टअप के माध्यम से निष्प्रयोज घरेलू कबाड के सामानों से कलाकृतियाँ तैयारी की जाती हैं। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल शो में दूसरे दिन सुबह से ही पहुंच गए खरीदार ट्रेड शो में नीलम का स्टाल कृतित्व नाम से लगा है। राशि दुबे का स्टार्टअप सराहना हैंडीक्राफ्ट नाम स...