काशीपुर, मई 14 -- काशीपुर। व्यापारियों को राहत देते हुए नगर निगम ने ट्रेड लाइसेंस को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगर आयुक्त द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के सभी व्यापारियों के लिए बिना अर्थदंड के ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अंतिम तिथि अब 15 मई के स्थान पर बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। इसके साथ ही नगर निगम ने लाइसेंस शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट देने का भी फैसला लिया है। यह प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा, लेकिन फिलहाल इसे लागू करने का निर्णय लिया गया है। विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था 14 मई से प्रभावी मानी जाएगी। नगर आयुक्त द्वारा जारी इस आदेश का उद्देश्य अधिक से अधिक व्यापारियों को राहत देना और उन्हें लाइसेंस प्रक्रिया में शामिल करना है। नगर निगम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को नि...