लातेहार, जनवरी 3 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस गहन जांच अभियान शनिवार को चलाया गया। नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस जांच के दौरान ट्रेड लाइसेंस नहीं पाए जाने पर कुल छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया गया। इनमें शहर के माको चौक के पास तीन दुकान और डुरुआ ( स्टेशन) के पास के तीन दुकानों को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि यह जांच की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि वैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जिन्होंने अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है, उन्हें अविलंब अपने प्रतिष्ठान का ट्रेड लाइसेंस ले लेने की अपील की है। श्री वर्मा ने आगे कहा कि जो लोग अभी तक होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया है, वे भी होल्डिंग टैक्स जमा कर दें। उन्होंने कहा कि होल्डिंग टैक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.