मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ट्रेड लाइसेंस को लेकर दुकानों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सर्वेक्षण व सत्यापन का काम शुरू हो गया है। शनिवार को विशेष टीम ने चार वार्डों (एक, दो, तीन व छह) में नौ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इनमें आटा चक्की, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल, आभूषण दुकान आदि शामिल हैं। अधिकारियों ने बिना ट्रेड लाइसेंस के कारोबार करने वालों के खिलाफ बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही दुकानदारों से ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील की। पहले से लाइसेंसधारी कारोबारियों को ब्याज व पेनाल्टी मुक्त अवधि में बकाया राशि जमा करने की नसीहत दी। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस के दाय...