रामगढ़, फरवरी 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियन के संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को अरगड्डा जीएम कार्यालय परिसर में बैठक की। बैठक में यूनियन नेताओं ने अरगड्डा क्षेत्र में चार श्रम कोड के विरोध में हड़ताल सफल बनाने के लिए क्षेत्र के मजदूरों के प्रति आभार प्रकट किया। बैठक में मजदूर नेताओं ने कहा हड़लाल के दौरान गिद्दी ए, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी और अरगड्डा सिरका परियोजना में हड़ताल के दिन उत्पादन पूरी तरह से ठप करके कर्मियों ने बता दिया है कि केंद्र सरकार की चार श्रम कोड स्वीकार नहीं है। बैठक में 14 तारीख से विभिन्न परियोजना में पिट मीटिंग करके मजदूरों के अभार प्रकट करने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ मिस्त्री ने की। जबकि पुरुषोत्तम पांडेय, अरुण कुमार सिंह, गौतम बनर्जी, धनेश्वर तुरी, जन्मजय सिंह, राजा तिवारी, जगदीश बेदिया उपस्थि...