गोंडा, अप्रैल 16 -- गोण्डा, संवाददाता। औद्योगिक नोएडा में मजदूरों के ऊपर पुलिसिया लाठी चार्ज के खिलाफ सीटू सहित तमाम ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने गुरुवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया है और घटना की निंदा भी की है । इस दौरान एक ज्ञापन भी अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार के माध्यम से दिया गया। वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि मजदूरों व कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने में ये प्रदेश व केंद्र सरकार दोनों पूरी तरह विफल रही हैं जिसका परिणाम नोएडा जैसी घटनाएं मजदूरों के आक्रोशित होने के कारण बन रहे हैं। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश सरकार न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड का गठन पिछले आठ वर्षों से नहीं कर रही है, जिससे वेतन पुनरीक्षण, सेल्स प्रमोशन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.