लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, संवाददाता। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान के तहत गुरुवार को ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (एआईसीसीटीयू) ने बीकेटी तहसील तक विरोध मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोगों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए और तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सीपीआई(एमएल) के इंचार्ज आर एस सेंगर ने कहा कि सरकार कॉरपोरेट घरानों के हित में रोजगार गारंटी और श्रम सुरक्षा को खत्म कर रही है। उन्होंने मनरेगा की बहाली और चारों नए श्रम कोड को निरस्त किया जाने की मांग की। मिड-डे मील यूनियन की प्रदेश सचिव कमला गौतम ने कहा कि स्कीम वर्कर सार्वजनिक कल्याण योजनाओं की रीढ़ हैं लेकिन हमें न तो सम्मानजनक वेतन मिलता है और न ही कानूनी सुरक्षा। आइसा के शान्तम निधि ने अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते को वापस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.