गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर। देशभर के ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में गुरुवार को भारत बंद का गोरखपुर में आंशिक असर दिखा है। आल इंडिया बैंक इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मियों ने भी बक्शीपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि कर्मचारियों ने विरोध किया है। सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...