गुड़गांव, अगस्त 11 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को लेकर सोमवार को गुरुग्राम में ट्रेड यूनियन काउंसिल के बैनर तले दस ट्रेड यूनियनों ने डीसी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित बड़ी संख्या में कर्मियों ने पुलिस को गिरफ्तारियां दीं। पुलिस सभी से हस्ताक्षर कराकर छोड़ दिया। इसके बाद विभिन्न मांगों का ज्ञापन गुरुग्राम तहसीलदार जगदीश कुमार को दिया गया। वहीं ट्रेड यूनियनो में आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सचिवालय को आने वाली सड़कों को बंद रखा गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: चार श्रम संहिताएं वापस लेने, 42 हजार न्यूनतम मजदूरी के लिए दिया धरना प्रदर्शन का आयोजन कमला नेहरू पार्क से और पुराने नगर निगम कार्यालय से यूनियनों ने पैदल मार्च करते हुए डीसी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके ल...