लोहरदगा, जुलाई 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय ट्रेड यूनियनों, सेवा संगठनों तथा अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को लोहरदगा समाहरणालय परिसर स्थित डा भीमराव आंबेदकर चौक के समीप धरना-सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐक्टू के राष्ट्रीय सीडब्ल्यू सदस्य एवं झारखंड राज्य सचिव महेश कुमार सिंह ने की। धरने को संबोधित करते हुए महेश कुमार सिंह ने 10 अगस्त 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी जेल भरो अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों पर हुई कार्रवाई की निंदा करते हुए प्रभावितों को मुआवजा और दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग की। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में भाकपा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प...