लखनऊ, जुलाई 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता भारतीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन 29 जुलाई को दिल्ली में होगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले सम्मेलन में अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। इनमें निजीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया जा रहा विद्युत (संशोधन) विधेयक-2025, बिजली कंपनियों का निजीकरण, श्रमिक हितों के प्रतिकूल चार श्रम संहिताएं और प्रस्तावित बीज विधेयक शामिल हैं। सम्मेलन में इन मुद्दों पर देशव्यापी संघर्ष और आंदोलन की रूपरेखा पर फैसला होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- समानांतर वितरण लाइसेंस का प्रस्ताव आते ही बिजलीकर्मी करेंगे आंदोलन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...