छपरा, अगस्त 10 -- फोटो :9 सोमवार को ज़िप कैंपस से बैनर तले जुलूस निकालते किसान-मजदूर संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण छपरा, एक संवाददाता। यह भी पढ़ें- किसानों व ट्रेड यूनियनों के सदस्यों ने किया संयुक्त प्रदर्शन किसानों और मजदूरों का जुलूस संयुक्त किसान मोर्चा, खेत मजदूर यूनियन एवं सीटू की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर सोमवार को किसान-मजदूर संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर प्रसाद, जिला सचिव सुनील राय, मांझी के पूर्व विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव, खेत मजदूर यूनियन के सचिव गंगा जी, सुभाष मांझी, मैनेजर सिंह, जगदीश राय, राजेंद्र राय और गीता सागर के नेतृत्व में निकले जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस जिप कैंपस से निकल कर नगर पालिका चौक, थाना चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्...