मेरठ, फरवरी 18 -- किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर भी उनके साथ रहे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत की अमेरिका के साथ ट्रेड डील किसानों के साथ एक छलावा और धोखा है। यूपी के किसानों पर इसका बड़ा असर पड़ेगा। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर ने बताया किए किसानों के हक की आवाज बुलंद करेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि किसानों के हितों की कांग्रेस लड़ाई लड़ रही हैं। किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और किसानों को भारत अमेरिका ट्रेड डील से होने वाले नुकसान को लेकर जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...