अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को किसानों ने अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में लाल डिग्गी बिजली घर से मसूदाबाद स्थित एलआईसी मंडल कार्यालय तक प्रदर्शन रैली निकाली। एएमयू सर्किल पर अमेरिकी राष्ट्रपति व भारत के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। सुबह 11 बजे से ही लाल डिग्गी क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों भाकियू, क्रांतिकारी किसान यूनियन, किसान सभा के किसानों के अलावा मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं और युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हाथों में झंडे, बैनर और मांगों से लिखी तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़े। भारी पुलिस बल ने बिजली घर के गेट पर रैली को रोकने का प्रयास किया। लेकिन किसानों नेताओं के जद्दोजहद के बाद रैली आगे बढ़ गई। एएमयू...