नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में संसद घेराव और हल्ला बोल प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर देश भर से आए कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रस्तावित समझौते को किसान विरोधी बताया।प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन देश के किसानों और खेती को बचाने के लिए है। चिब ने आरोप लगाया कि सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर देश के स्वाभिमान से समझौता किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में ऐसा समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा जो किसानों और युवाओं के हितों के खिलाफ हो।प्रदर्शन को कई कांग्रेस के नेताओं ने संबोधित किया और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। वक्...