बागपत, फरवरी 12 -- बागपत। भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ट्रेड डील को किसान विरोधी बताया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए ट्रेड डील को निरस्त किए जाने की मांग की। मांग के पूरा न होने पर आंदोलन का बिगुल बजा देने की चेतावनी दी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा-प्रदर्शन किया और फिर धरने पर बैठ गए। कहा कि यह ट्रेड डील किसान विरोध है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। धरने में विनोद चौधरी, महिपाल सिंह, सुरेश पाल, कंवरपाल, राजेंद्र सिंह, इं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.