कन्नौज, जुलाई 24 -- गुगरापुर। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के कानपुर मंडल अध्यक्ष अभिषेक यादव को शुक्रवार को पुलिस ने उनके गांव स्थित आवास पर ही रोक दिया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। फैजुल्लापुर निवासी अभिषेक यादव दिल्ली जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान कोतवाली गुरसहायगंज के नौरंगपुर चौकी प्रभारी श्यामपाल सिंह तथा मझपुरवा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार हमराही पुलिसकर्मियों के साथ उनके आवास पहुंचे और एहतियाती कार्रवाई करते हुए उन्हें वहीं रोक लिया। अभिषेक यादव ने कहा कि वह भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। दूसरी ओर ...