ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने दी सांकेतिक गिरफ्तारी
रुद्रपुर, अगस्त 10 -- नानकमत्ता, संवाददाता। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को नानकमत्ता कृषि अनाज मंडी में किसानों ने प्रदर्शन किया। जेल भरो-रास्ता रोको आंदोलन के तहत किसानों ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी। पुलिस ने बाद में सभी को रिहा कर दिया। विभिन्न किसान संगठनों ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए भागीदारी की। मंडी परिसर में किसान सभा के जिलाध्यक्ष गुरनाम सिंह के नेतृत्व में किसान एकत्र हुए। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसानों के लिए खतरनाक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। उन्होंने एसएमओ जगदीश कलोनी से आगामी सीजन में धान खरीद व्यवस्था समय से दुरुस्त करने, छोटे काश्तकारों की समस्याओं का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.