बागपत, फरवरी 27 -- छपरौली। कस्बे में चौबीसी क्षेत्र के किसानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील का विरोध जताया गया। वक्ताओं का कहना था कि पंचायत की तिथि अभी घोषित नहीं की गयी हैं। तिथि आगामी बैठक में तय की जाएगी। महापंचायत को आयोजित करने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा और एक बड़े आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर ने कहा कि किसानों की महापंचायत कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अखिल भारतीय किसान और युवा साथी दिल्ली की ओर कूच करेंगे। बठैक की अध्यक्षता चौधरी भोपाल सिंह व संचालन चौधरी रणबीर सिंह ने किया। बैठक में पुनीत, प्रेमपाल, प्रमोद, मुनेश, महेन्द्र सिंह, खोखर, जयवीर मलिक, सुधीर खोखर, मुरारी प्रधान, रमेश, विजयपाल, कंवरपाल, सुखबीर, मनोज, कर्णपाल आदि उपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.