मथुरा, जुलाई 15 -- भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आह्वान पर प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील (एफटीए) के विरोध में बाइक रैली निकाल प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम महावन को सौंपा। यूनियन के पदाधिकारी एवं किसान बलदेव कसबे में डाक बंगला पर इकठ्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाल सैकड़ों की संख्या में महावन तहसील पहुंचे। जिला अध्यक्ष संजय पाराशर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सोनवीर सिंह ने कहा प्रस्तावित व्यापार समझौता देश की कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था व्यापारियों, पशुपालकों, रोजगार और खाद्य एवं आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा है, समझौते से करोड़ों लोगों की आजीविका पर प्रत...