रिषिकेष, फरवरी 12 -- अमेरिका-भारत व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को लेकर गुरुवार को किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने डोईवाला तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम अपर्णा ढौंड़ियाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा की अगुवाई में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी भी किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील डेयरी क्षेत्र पर गंभीर खतरे की चेतावनी है। भारत का डेयरी मॉडल छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित है, जबकि अमेरिका में डेयरी उत्पादन बड़े कॉरपोरेट फार्मों के हाथों में है। अमेरिकी डेयरी उत्पादों के आयात से लाखों दुग्ध उत्पादक परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि अमेरिका में कृषि को भारी सरकारी सब्सिडी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.