कन्नौज, जुलाई 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने बुधवार को जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को दो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पहले ज्ञापन में केंद्र सरकार की प्रस्तावित ट्रेड डील का विरोध करते हुए कहा गया कि यदि यह लागू हुई तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। संगठन ने इसे किसानों के लिए डेथ वारंट बताते हुए सरकार से तत्काल इस पर पुनर्विचार की मांग की। दूसरे ज्ञापन में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए क्षेत्र के कल्यानपुर गांव स्थित शत्रु संपत्ति पर कथित अवैध कब्जे की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन संगठन का आरोप है कि पेशेवर भूमाफियाओं ने फर्जी व्यक्ति खड़ा कर फर्जी आधार कार्ड के माध...