ट्रेडिंग में 35 लाख गंवाने के बाद व्यापारी ने फंदा लगा जान दी
फतेहपुर, अगस्त 18 -- अमौली,संवाददाता। चांदपुर थाना क्षेत्र के हरिजनपुर गांव में मंगलवार सुबह एक बाग में आम के पेड़ पर एक व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला। व्यापारी सोमवार शाम से घर से लापता था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिये भेजा। जांच में सामने आया है कि व्यापारी आनलाइन ट्रेडिंग एप के जरिये अब तक करीब 35 लाख रुपये गंवा चुका था। अपनी कार तक गिरवी रख दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी सदमें में व्यापारी युवक ने फांसी लगा जान दी है। गौरा गांव निवासी 36 वर्षीय शशि कुमार उर्फ छोटू गांव में खाद बीज और हार्डवेयर की दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया कि शशि कुमार सोमवार शाम दुकान बंद करने के बाद घर से दुकान की बकाया वसूली करने की बात कह कर निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। रातभर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.