अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इगलास क्षेत्र के एक व्यक्ति से ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर शातिरों ने 12 लाख एक हजार 41 रुपये ठग लिए। व्हॉट्सएप पर संपर्क करके आरोपियों ने कई बार रुपये ट्रांसफर कराए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इगलास क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार के अनुसार 12 मार्च को उनके व्हॉट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उससे चैट होने लगी, जिसमें शातिरों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद 17 मार्च को पांच हजार रुपये, 18 मार्च को पांच हजार रुपये, 24 मार्च को पांच हजार, चार अप्रैल को एक लाख 48 हजार 41 रुपये, नौ अप्रैल को साढ़े पांच लाख रुपये व चार लाख रुपये, 25 मार्च को 88 हजार 100 रुपये डलवा लिए। इसके बाद ऑल ओवर ट्रेडिंग में 52 लाख रुपये का नुकसान दिखाया। इस पर प्रदीप ने ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.