समस्तीपुर, मार्च 20 -- समस्तीपुर। साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक मामला दर्ज किया है। इस बाबत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी कुमार अमन ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि साइबर अपराधियों ने उसे ट्रेडिंग के जरिए अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। उनके कहने पर उसने एक मोबाइल एप डाउनलोड किया और उसी के माध्यम से ट्रेडिंग शुरू की। शुरुआत में विश्वास दिलाने के लिए कुछ दिनों बाद उसके खाते में मुनाफे की थोड़ी राशि भी भेजी गई। इसके बाद ठगों ने अधिक कमाई का प्रलोभन देकर अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराए। इस दौरान उससे एक खाते में 9.79 लाख रुपये और दूसरे खाते में 1.31 लाख रुपये जमा करा लिए गए। इस तरह कुल 11.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित के अनुसार, एप पर उसकी कुल राशि मुनाफे सहित 68 लाख रुपये दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.