सहारनपुर, मार्च 28 -- सहारनपुर। फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए ट्रेडिंग व आईपीओ में भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर युवक से 15 लाख 69 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गागलहेड़ी निवासी पीड़ित कुलदीप ने बताया वह फेसबुक पर सुपरंश नाम की आईडी को फॉलो करता था। नौ जनवरी को सुपरंश असिसटेंट नाम से मैसेज आया और निवेश संबंधी सलाह देने की बात कही गई। उसे व्हाट्सएप ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ दिया गया, जिसमें करीब 200 सदस्य थे। ग्रुप में 20 प्रतिशत, 60 प्रतिशत और 300 प्रतिशत तक लाभ दिखाया जा रहा था। पहले ग्रुप केथेराइन ब्लैक और बाद में अनिका शर्मा नाम से चलाया गया। 4 फरवरी को उसने ग्रुप को फर्जी बताकर सवाल उठाया तो बाद में व्हाट्सएप कॉल कर भरोसा दिलाया गया। ठगों ने सेबी रजिस्ट्रेशन नंबर और लिंक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.