मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ट्रेडिंग के नाम पर 65 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक शाति आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी के खाते में 15 लाख रुपये की धनराशि पायी गयी है। आरोपी के विरूद्ध 17 शिकायतें दर्ज है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर अग्रिम जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध व थाना प्रभारी थाना साइबर क्राइम सुल्तान सिंह के कुशल नेतृत्व में ऑनलाइन एवं अन्य माध्यमों से ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी करने वाले आरोपी नसीबदीन पुत्र किताब सिंह निवासी मकान संख्या 825 वार्ड नं 25 बोगाराम कालोनी(आर्यनगर) हासी जनपद हिसार, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि वादी ने थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.