देवघर, अगस्त 21 -- देवघर। कोर्ट में कार्यरत एक कर्मी साइबर ठगी का शिकार हो गया। उसके बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर 35 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित ऑनलाइन ट्रेडिंग करता था। इसी दौरान ट्रेडिंग के माध्यम से उसके खाते में कुछ राशि आई थी। आरोप है कि इसी क्रम में ट्रेडिंग से जुड़े एक व्यक्ति ने उसे अपने झांसे में लिया और विभिन्न तरीके से करीब 35 हजार रुपये की ठगी कर ली। रुपये की निकासी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साइबर थाना की तकनीकी टी...